यात्री का ट्रेन में छूटा बैग सौंपा
बांदा, मई 11 -- बांदा। यात्रा के दौरान एक बैग ट्रेन में छूटने पर आरपीएफ ने युवक को सौंपा है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बांदा सुरुचि द्विवेदी के बताया कि दस मई को 22:45 बजे सूचना मिली की बी-3 बर्थ नंबर 24 पर एक बैग मिला, जिस पर एचपी लिखा है। उसमें एक लैपटॉप है किसी यात्री का है जो छूट गया है, आरक्षक सुनील कुमार पटेल व लालू कुमार यादव अतर्रा स्टेशन पर सुरक्षा ड्यूटी को उक्त सूचना दी। अतर्रा स्टेशन आने पर उक्त कोच व बर्थ को अटेंड किया तो एक एचपी लिखा पिट्ठू बैग मिला जिसमें एक लैपटॉप था। यात्री साजिद खान पुत्र आरिफ खान पता फखरपुर, बहराइच को सौंपा गया। जिसकी कीमत करीब 45 हजार थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.