मुरादाबाद, मई 3 -- ट्रेन नंबर 12092 (काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस) में मुरादाबाद मंडल के ट्रेन मैनेजर जीसी शुक्ला ड्यूटी पर तैनात थे। नजीबाबाद स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही अन्य ट्रेन मैनेजर सुनील पाल ने उन्हें सूचना दी कि रामपुर से नजीबाबाद तक कोच डी-8 की सीट संख्या 47, 50, 51 एवं 52 पर यात्रा करने वाले यात्री का लेडीज पर्स गाड़ी में ही छूट गया है। सूचना पर ट्रेन मैनेजर जीसी शुक्ला ने आरपीएफ कंट्रोल एवं ऑपरेटिंग कंट्रोल को सूचना दी। गाड़ी में तैनात एसी स्टाफ एवं ऑन-ट्रेन ड्यूटी टीटीई से बात कर सामान बरामद कराया। अगले स्टेशन हरिद्वार पर यात्री के रिश्तेदार को पैसेंजर से वीडियो कॉल के माध्यम से पर्स की पुष्टि कराते हुए आरपीएफ स्टाफ की उपस्थिति में सामान सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- काम की खबर यह भी पढ़ें- सीपीयू कर्मियों ने महिला...