वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के तहत संचालित दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों की समय सारिणी में बदलाव किया है। यह परिवर्तन पहली जनवरी से लागू होगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बनारस से तय समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 4.55 बजे के स्थान पर 4.45 बजे जाएगी। प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 7.25 बजे के स्थान पर 7.03 बजे छूटेगी। डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय पूर्वाह्न 11.45 बजे के स्थान पर 11.25 बजे छूटेगी। बनारस-रांची एक्सप्रेस बनारस से शाम 3 बजे के स्थान पर दिन में 2.50 बजे चलेगी। बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस बनारस से शाम 3 बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.