हरदोई, नवम्बर 21 -- हरदोई। त्योहारों के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने की समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने हरदोई होकर गुजरने वाली दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को केवल एक-एक फेरा लगाने की अनुमति दी गई है। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। रेल अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस कई दिनों से घंटों की देरी से पहुँच रही है। इससे यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो रही थी। इसी कारण वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इन विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भीड़ घटेगी। यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुँचने में राहत मिलेगी। अमृतसर-सहरसा स्पेशल 04668 अमृतसर-सहरसा स्पेशल : 21 नवंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.