मऊ, मई 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मऊ के रास्ते दोहरीघाट से औड़िहार के बीच सोमवार से नई मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से वर्चुअल दोपहर तीन बजे मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा उद्घाटन कार्यक्रम में मऊ जनपदवासियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में दोहरीघाट स्टेशन पर साफ-सफाई हो चुकी है। वहीं रेलवे के आलाधिकारियों ने दोहरीघाट स्टेशनों पर तैयारियों का जायजा लिया। इस नई मेमू ट्रेन का संचालन होने से जिले के चार ब्लॉक क्षेत्र के 100 गांवों समेत गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल लोगों को लाभ मिलेगा। वर्ष 2023 में 18 दिसंबर को 165 करोड़ रुपये के लागत से इंदारा-दोहरीघाट का कराए गए अमान परिवर्तन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ...