नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला की आईपी स्टेट थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कम किराए का झांसा देकर यात्रियों से लूटपाट करता था। इस संबंध में पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बस को जब्त कर यात्रियों से लूटी गई नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शास्त्री पार्क निवासी योगेश, अरशद और प्रेमशंकर उर्फ अजय शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास के इलाकों में एक निजी बस चला रहे हैं। वह यात्रियों को असामान्य रूप से कम किराया बताकर उन्हें बस में बैठाकर रास्ते में लूट लेते हैं। इसके बाद उन्हें आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले राजघाट और आसपास के इलाकों के सुनसान स्थानों पर छोड़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.