रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। खराब मौसम के चलते हवाई उड़ानों के रद्द या विलंब होने पर होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउस में ठहरने वाले यात्रियों से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई होगी। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को आदेश जारी किया है। कहा है कि आपात स्थिति में कमरे के किराये में मनमानी वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की ओर से बताया गया है कि दिसंबर-जनवरी में घने कोहरे के कारण विशेष रूप से उत्तर भारत से आने-जाने वाले विमानों में बार-बार व्यवधान उत्पन्न होता है। ऐसे में कई यात्री मजबूरन होटल में ठहरने को विवश होते हैं। पूर्व में कुछ होटलों द्वारा किराये में अत्यधिक वृद्धि करने की शिकायतें मिल चुकी हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि आपदा, आपात स्थिति में बाधा की अवस्था में किराया बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.