बेगुसराय, मार्च 18 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर यात्रियों को कुलियों की सुविधा नहीं मिलने से उनके समक्ष कठिनाई बनी है। कुलियों के अभाव में यात्रियों को परिजनों के साथ भारी सामान लेकर स्टेशन से आने जाने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे विकट स्थिति सीनियर सिटीजन, महिलाओं व विकलांग रेल यात्रियों के समक्ष बनी है। सुजीत कुमार, श्याम कुमार, फुदो मिश्र, राम इक़बाल सिंह, नूर मोहम्मद आदि रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से यात्रियों के सुविधा को लेकर इस ओर अबिलंब पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...