मथुरा, जुलाई 16 -- पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर जिला प्रशासन और रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा के लिए आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा प्रदान करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेले में यात्रियों को सुविधा देने के साथ होल्डिंग एरिया बढ़ाने के निर्देश दिये गए। इस बैठक में प्रशासनिक, पुलिस और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यात्रियों की सुविधा देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने हेतु ट्रेन का प्लेटफॉर्म का समय बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, वहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत ट्रेनों की संख्या बढ़ाएं। यात्रियों हेतु पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सु...