रांची, मार्च 12 -- रांची। डालसा ने रांची रेलवे स्टेशन पर साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम किया। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में हुए आयोजन में लोगों को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया गया। एलएडीसीएस सहायक स्वीकृति विनाया ने बताया कि साइबर अपराधी इंटरनेट के जरिये लोगों से ठगी कर रहे हैं। उन्होंने अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा नहीं करने की अपील की। बैंकिंग या निजी जानकारी किसी से साझा भी नहीं करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...