यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी थाने जाने की जरूरत नहीं
गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जीआरपी की अस्थाई हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। सभी प्लेटफार्म पर अस्थाई हेल्प डेस्क बनने से यहां रेल यात्री अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। इससे उन्हें जीआरपी थाना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस पहल से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी की छुट्टियों में गाजियाबाद स्टेशन पर अपने-अपने घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा के लिए हाजी से अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गाजियाबाद स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर जीआरपी द्वारा अस्थाई हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह होली और छठ की पर्व के दौरान भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.