प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को यात्रियों को रेलवन एप के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने यात्रियों को एप से आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने की जानकारी दी। यात्रियों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया गया और बुकिंग प्रक्रिया समझाई गई। अनारक्षित टिकट की डिजिटल बुकिंग पर तीन प्रतिशत लाभ की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...