यात्रियों को बड़ी राहत: धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का हरदोई में ठहराव
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। धनबाद और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली विशेष साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव अब हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अनुसार ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 24 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को संचालित की जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 15-15 फेरे लगाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। धनबाद से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन दोपहर 3:45 बजे हरदोई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.