प्रमुख संवाददाता, मई 17 -- UP News: ट्रेन से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने गर्मियों में यात्री लोड देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ग्वालियर-बरौनी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन तक चलने वाली ये ट्रेनें कानपुर के गोविंदपुरी होकर जाएंगी। साथ ही, एक जोड़ी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाई है। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04137-04138 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल में से 04137 ग्वालियर से 19 मई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार, 04138 बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई तक रविवार और बुधवार को चलेगी। ग्वालियर से यह ट्रेन दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 07:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर सवा बारह बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।...