नई दिल्ली, मार्च 5 -- - विमानन कंपनियों ने सात मार्च तक विशेष उड़ान सेवाओं का जारी किया शेड्यूल नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों को निकालने का सिलसिला जारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ समन्वय रखकर निजी विमानन कंपनियों द्वारा खाड़ी देशों से भारत के अलग-अलग हिस्सों से उड़ान सेवा संचालित की जा रही है। स्पाइसजेट द्वारा तीन दिनों के अंदर संयुक्त अरब अमीरात से भारत के लिए 20 से अधिक उड़ाने संचालित की जा रही है, जिनमें से सात उड़ानों का संचालन गुरुवार को किया गया है। पश्चिम एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के बीच एयरलाइनों ने अपनी उड़ानों को लेकर नई जानकारी जारी की है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को मस्कट से और मस्कट के लिए अपनी नियमित उड़ान...