जमशेदपुर, मई 28 -- रेल यात्रियों को अब तत्काल टिकट आसानी से मिल जायेगा। इसके लिए रात जग कतार भी नहीं लगनी पड़ेगी। रेलवे जल्द क्यू मित्र एप लॉन्च करने जा रहा है। यात्री घर बैठे मोबाइल द्वारा आधार और मोबाइल नंबर देकर एप से तत्काल टिकट ले सकेंगे। इससे कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की तैयारी

कालाबाजारी रोकने की पहल रेलवे ने तत्काल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए यह पहल शुरू की है। एक आधार व मोबाइल नंबर से 24 घंटे में सिर्फ एक बार यात्री चार टिकट बुक कर पाएंगे। रेलवे का मानना है कि तत्काल बुकिंग की नई व्यवस्था में यात्री मोबाइल नंबर, आधार नंबर और फेस स्कैन तकनीक के जरिए कालाबाजारी करने वालों पर अंकुश लगेगा। क्योंकि बार-बार एक ही आधार नंबर और मोबाइल नंबर से टिकट बुक करने वालों की भी जांच होगी। फर्जी आधार या किसी अन्य के...