नोएडा, मई 15 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़ितों से मारपीट कर यूपीआई के जरिए रकम भी ट्रांसफर करा लेते थे। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार, तमंचा और चाकू बरामद हुआ। पुलिस को लगातार ऐसी घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नसीम अली, अभिषेक कुमार, विवेक, कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार के रूप में हुई। नसीम अली मूलरूप से एटा जिले का रहने वाला है और फिलहाल हल्दौनी में किराये पर रहता है। अभिषेक कुमार बिहार के नालं...