यात्रियों के साथ बस स्टाफ ने की मारपीट
हापुड़, अप्रैल 14 -- पंजाब से हरदोई के लिए सवारी लेकर जा रही बस के चालक ने सवारियों को गढ़ पहुंचने पर उतार दिया। सवारियों द्वारा उसका विरोध किया गया तो बस स्टाफ ने होटल स्टाफ के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित सवारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जनपद हरदोई के बेनीगंज निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को वह पंजाब से अपने घर हरदोई के लिए बस में सवार होकर जा रहा था। उनके साथ अन्य सवारी भी मौजूद थे। बस स्टाफ ने हरदोई तक बस जाने की बात कहते हुए उनको बैठाया था। लेकिन देर रात को गढ़ हाईवे स्थित एक ढाबे पर बस को रोक कर बस स्टाफ ने आगे बस न जाने की बात कहीं। सवारियों ने आगे जाने के लिए दवाब बनाया तो स्टाफ ने उनके साथ गाली गलौज की, विरोध करने पर आरोपियों ने सवारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.