गाज़ियाबाद, जून 1 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी बस डिपो के पास यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मिस्ट कूलर शुरू कर दिए गए हैं। बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंडी फुहारों से गर्मी का एहसास कम होगा। नगर निगम के जलकल विभाग ने ढाई लाख रुपये की लागत से यह कूलर लगाया है। खास बात है कि बिजली जाने पर यह सौर ऊर्जा से चलेगा। ऐसे में यात्रियों को हर समय इसका फायदा मिलेगा। इस कूलर से 30-35 यात्रियों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- हीट वेव से राहत के लिए जीपीओ के पास कूलिंग पॉइंट शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...