नई दिल्ली, जुलाई 31 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में दैनिक यात्रियों के लिए राहत की खबर हैं। एक अगस्त से अवध बस स्टेशन से एमएसटी की सुविधा शुरू की जा रही हैं। अभी तक एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनती थी। अब अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए मासिक सिजनल टिकट जारी होगा। जहां एक माह तक की यात्रा के एवज पर 18 दिनों का किराया चुकाकर एमएसटी का लाभ उठा सकते है। दैनिक यात्री अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगी। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा। अवध बस अड्डे पर एमएसटी का काउंटर सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुला रहेगा। जहां यात्री जरूरी दस्तावेज देकर एक माह के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवा सकेंगे।अवध बस अड्डे से बनने वाली एमएसटी की दरें- बाराबंकी-1044, न्यू बाराबंकी-1296, मसौली-1944, रामन...