भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर। प्रोबिटी फॉर प्रॉस्पेरिटी (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) विषय पर आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्टेशन पर सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह तीन माह का अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता अभियान के दौरान मालदा मंडल द्वारा विभिन्न विभागीय जागरूकता एवं निवारक सतर्कता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य नैतिक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, भ्रष्टाचार की रोकथाम, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा रेलवे सेवाओं के प्रति यात्रियों के विश्वास को और मजबूत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...