प्रयागराज, अप्रैल 30 -- रेलवे ने साबरमती से हावड़ा जंक्शन तक एकतरफा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (09403) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक मई को साबरमती से शाम 6 बजे रवाना होगी। प्रयागराज क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पर दो मई को शाम 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन में स्लीपर, सामान्य और तृतीय एसी सहित कुल 20 कोच हैं। यह भी पढ़ें- स्पेशल ट्रेनों की झड़ी, तीन और चलाई यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...