नई दिल्ली, जुलाई 14 -- वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत जल्द 22 कोच से चलेगी। इसके लिए बोर्ड ने सहमति दे दी है। संभावना है कि महीने के अंतिम सप्ताह तक नई रेक गोरखपुर आ जाएगी। 6 कोच और बढ़ जाने से करीब 400 और अधिक यात्री इसमें यात्रा कर सकेंगे। दरअसल इस ट्रेन के प्रयागराज तक जाने के बाद से इसकी डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में रेल प्रशासन ने वंदेभारत को 22 कोच से चलाने का निर्णय लिया है। नए सेटअप में चार एग्जीक्यूटिव कोच और 18 एसी चेयर कार कोच होंगे। अभी की व्यवस्था में दो एग्जीक्यूटिव और 12 एसी चेयर कार कोच हैं। मार्च 2024 में इस ट्रेन का विस्तार लखनऊ से प्रयागराज तक किया गया था। गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भारत के अलावा वारा...