नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- देशभर में गर्मियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने तीन महीनों के भीतर कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई है, ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और समय पर यात्रा की सुविधा मिल सके। इनमें से 11,294 ट्रिप्स पहले ही नोटिफाई किए जा चुके हैं। हर साल गर्मियों में छुट्टियों और त्योहारों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। ऐसे में यह फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- नीतीश पर राहुल का बड़ा दावा, बताया- सुशासन बाबू ने क्यों छोड़ा CM पद? रेलवे के विभिन्न जोन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सेंट्रल रेलवे सबसे आगे है, जहां 3,082 समर स्पेशल ट्रिप्स ऑपरेट किए जाएंगे। इसके बाद ईस्ट ...