चंदौली, नवम्बर 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर डीआरएम उदय सिंह मीना ने यात्री सुविधा को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में सफाई की व्यवस्था के साथ ही यात्रियों के ठहरने की सुविधा का हाल लाना। वही प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर शौचालय, यूरिनल के साथ ही रेल पटरी के पास पानी निकासी की व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया ताकि रेल पटरी पर जलभराव की समस्या न होने पाये। वही प्लेटफार्म पर स्थित वाटर कूलर और पेयजल की सुविधा की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दिव्यांगों के लिए आवागमन करने वाले रास्ते के बाबत जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीईएन सूरज कुमार, सीनियर डीओएम केशव आनन्द, डीएमई बिरज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...