गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बस में बैठकर बैग पीछे करने के बहाने उसमें से गहने और नकदी उड़ाने वाले शातिर बिच्छू गिरोह के सात बदमाशों को कैंट पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों ने गोरखपुर में एक दंपति के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस होटल तक पहुंच गई, जहां एक शातिर रुका था और फिर वहां पर मिले आईडी की मदद से पहचान कर तलाश में जुटी थी। दोबारा वारदात करने की फिराक में बदमाश गोरखपुर आए थे कि पुलिस ने रविवार को रेलवे जीएम ऑफिस के पास से दबोच लिया। आरोपियों के पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी फिरोजाबाद और हाथरस के रहने वाले हैं。 यह भी पढ़ें- टेम्पो चोरी गैंग के चार शातिर गिरफ्तार, तीन वाहन ब...