शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बच्चों द्वारा यात्रियों के पैर पकड़कर भीख मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर आने-जाने वाले यात्रियों से रुपये मांगती दिखाई दे रही हैं। यात्रियों का आरोप है कि रुपये न देने पर महिलाएं पैर नहीं छोड़तीं, जिससे कई बार लोग गिर तक जाते हैं। सोमवार को वायरल वीडियो में भी एक महिला भीख के लिए यात्री के पैर पकड़कर रुपये मांगती नजर आ रही है। यात्रियों के मुताबिक अचानक पैर पकड़ लेने से कई बार लोग गिरते-गिरते बचते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- जीआरपी के खिलाफ डीआरएम से शिकायत मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। अधिकार...