नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने फ्लाईदुबई के उस विमान के यात्रियों के परिवारों के लिए बेन गुरियन हवाई अड्डे पर अलग से इंतजार और जानकारी देने की व्यवस्था की है। यह जगह टर्मिनल-1 के घरेलू आगमन हॉल में बनाई गई। यात्रियों के जो परिवार के सदस्य हवाईअड्डे आना चाहते हैं, वे टर्मिनल-1 में बनाए गए इस विशेष क्षेत्र में जा सकते हैं। वहां वे इंतजार कर सकेंगे और विमान से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट हासिल कर सकेंगे। अथॉरिटी के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहेंगे और जरूरत पड़ने पर परिवारों की मदद करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जो लोग विमान के यात्रियों के रिश्तेदार नहीं हैं, वे इस क्षेत्र में न आएं, ताकि यात्रियों के परिवारों को सही तरीके से मदद दी जा सके। यह भी पढ़ें- 180 यात्रियों की जिंदगी.'9/11' जैसे हमले का खतरा; फ्लाईदुबई ...