देहरादून, अप्रैल 22 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा से जुड़े विभागों को 24 घंटे तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। अधिकारियों के साथ मंगलवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु राज्य का अतिथि है। यात्रा के दौरान उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। चारधाम यात्रा राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह एक आध्यात्मिक यात्रा के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार भी है।चारधाम आने वाला हर यात्री राज्य का एंबेसडर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम आने वाला हर यात्री देश में राज्य का एंबेसडर भी होता है। इसलिए,यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी यात्रा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.