कानपुर, फरवरी 25 -- नियमित ट्रेनों में वेटिंग कम करने और त्योहार पर यात्री लोड घटाने के लिए रेलवे ने चार होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मदुरै,मऊ और वलसाड रूट पर चलेंगी और कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेंगी। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 01927-01928 कानपुर सेंट्रल- मदुरै और मऊ -वलसाड विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री इसमें बुधवार से आरक्षित टिकट ले सकते हैं। 01927 कानपुर सेंट्रल से 25 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार तो 01928 मदुरै से 27 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर दो दिन बाद शुक्रवार सुबह 07:15 बजे मदुरै पहुंचेगी। इसकी रिवर्स मदुरै शुक्रवार 23:35 बजे रवाना होगी। ...