लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ। राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) टीम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए रोज दो घंटे ट्रेन में गश्त करेगी, विशेषकर रात की ट्रेनों में। ताकि रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षा का एहसास हो सके। ट्रेनों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जीआरपी के हर थाने पर 10-10 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पांच वर्दी में और पांच सादे कपड़ों में रहेंगे। वर्दीधारी ट्रेनों में गश्त के दौरान यात्रियों को सुरक्षा का तो एहसास कराएंगे ही बोगियों की नियमित चेकिंग भी करेंगे। सादे कपड़ों में तैनात कर्मी संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर निगाह रखेंगे। ट्रेनों में चोरी, लूट, छेड़छाड़, नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात करने वाले गिरोहों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ...