उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का निस्तारण करने के लिए सोमवार को स्टेशन अधीक्षक ने डीएम से मुलाकात की। इसदौरान डीएम ने स्टेशन अधीक्षक को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में बंदरों का आतंक यात्रियों के लिए मुसीबत साबित होता है। वहीं स्टेशन के ठीक सामने मौजूद शराब दुकान पर मौजूद अराजक तत्व भी यात्रियों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा बरकार रहता है। ऐसे में यात्री लंबे समय से बंदरों से निजात दिलाने व शराब की दुकान को कहीं और शिफ्ट कराने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी डीमए गौरांग राठी से मिले और उन्हें दैनिक यात्रियों की समस्याओं को जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि डीएम ने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.