समस्तीपुर, मार्च 11 -- समस्तीपुर। होली पर्व को ध्यान में रखते हुये समस्तीपुर मंडल में यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण व टिकट उपलब्धता के लिये विशेष प्रबंध किये गये थे। इस का परिणाम है इस वर्ष यात्रियों की संख्या व रेलवे की आय में पिछले वर्ष की अपेक्षा उल्लेखनीय वृद्धि हुयी है। इस बाबत रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि वर्ष 2025 में 15 मार्च से 20 मार्च के बीच आरक्षित टिकट से 1,55,519 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 13 करोड़ 33 लाख 13 हजार 310 रुपये की आय हुई थी। वहीं अनारक्षित टिकट से 9,31,568 यात्रियों ने यात्रा की थी, जिससे करीब 7 करोड़ 3 लाख 58 हजार 360 रुपये की आय हुई थी। इस प्रकार छह दिनों में कुल 10,87,087 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 20 करोड़ 36 लाख 71 हजार 670 रुपये की राजस्व प्राप्त हुई थी। वहीं वर्ष 2026 में 5 मार्च...