गया, मार्च 11 -- गया जंक्शन पर पिछले चार दिनों से रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इसी के तहत गया से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के बीच स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन पिछले तीन दिनों से लगातार चलाई जा रही है और बुधवार को भी इसका संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। रेल सूत्रों के अनुसार गया-डीडीयू सेक्शन पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही थी। कई यात्री सीट नहीं मिलने और भीड़भाड़ के कारण परेशान हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने रविवार से स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। इससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.