नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष जांच अभियान चलाया। पूरी रात चले इस अभियान में यात्रियों की जान संकट में डालकर दौड़ रहीं 50 स्लीपर बसों के चालान किए गए। इसमें से 42 बसें जब्त कर ली गईं। आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त के निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई। बिना परमिट, बगैर वैध दस्तावेज, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, अनुचित स्थानों पर सवारी उतारने-बैठाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 50 स्लीपर बसों का चालान कर 42 को जब्त किया गया। बसों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ये बसें बिहार, गोरखपुर समेत अन्य क्षेत्रों से दिल्ली आ रही थीं। इनमें से 29 बसों को मोरना बस डिपो और 13 बसों ...