हाजीपुर, मार्च 11 -- किसी पेज पर लीड.. हाजीपुर। संवाद सूत्रहोली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों के सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। जिससे रोजगार के लिए वापस शहर लौट रहे लोगों को राहत मिल सके और आराम से यात्रा कर सके। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों के संचालन की नई तिथियों की घोषणा भी कर दी है। इसकी जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 16 से 30 मार्च तक प्रतिदिन,03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 17 से 31 मार्च तक प्रतिदिन, 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 15 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को 03258 आनंद विहार-दानापुर स्...