मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यात्रियों का सामान लेकर भागने वाले गिरोह का शातिर ई-रिक्शा चालक सूरज कुमार को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक का रहने वाला है। मामले को लेकर मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोटरकट्टा गांव निवासी सरफुद्दीन मंसूरी ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानेदार जय प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते मंगलवार को बैरिया से स्टेशन आने के लिए ई-रिक्शा में बैठा। यह भी पढ़ें- यात्रियों का सामान उड़ाने वाले ई-रिक्शा चालक को भेजा गया जेल इस दौरान ब्लूटूथ वाला साउंड बॉक्स भी ई-रिक्शा में रखा। स्टेशन ...