रिषिकेष, अप्रैल 8 -- चारधाम यात्रा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए गड्ढा मुक्त को पुलिस अधिकारी पीडब्ल्यूडी से समन्वय स्थापित करेंगे। यात्रा शुरू होने से सात दिन पहले सड़कों की मरम्मत को सुनिश्चित किया जाएगा। रात्रि गश्त के दौरान यात्रा मार्गों पर पथ-प्रकाश की जरूरत वाले स्थानों को चिन्हित कर संबंधित महकमों से व्यवस्था भी कराई जाएगी। बारिश में लागू नहीं होगा ट्रैफिक प्लान सीयात्रा की नोडल एवं एसपी ऋषिकेश ने बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया। यात्रा मार्गों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें अत्याधिक ट्रैफिक दबाव में डायवर्जन प्लान सी से परहेज के लिए कहा। बताया कि नेपालीफार्म से भानियावाला फिर रानीपोखरी से...