देहरादून, जून 20 -- देहरादून। चारधाम यात्रा में ड्यूटी पूरी कर लौट रही रोडवेज की पर्वतीय डिपो देहरादून की बसों को अब फिर से स्थानीय रूटों पर संचालित किया जा रहा है। पिछले करीब एक महीने से कई बसें चारधाम यात्रा में लगी होने के कारण स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बसों की कमी से कई रूटों पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। अब यात्रा से बसों के लौटने के बाद स्थानीय रूटों पर सेवाएं बहाल होने लगी हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बस सेवाएं और बेहतर तरीके से संचालित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...