हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। यूजीसी कानून वापस लिए जाने और एससी/एसटी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा निकाली जा रही सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा शुरु किया गया धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या हाथों में पोस्टर लेकर समर्थकों के साथ आगरा रोड कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर खुले आसमान के नीचे धरने बैठे रहे। इस दौरान कंचन नगर और आगरा रोड पर काफी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर खुफिया विभाग की नजर रही। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.