गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- - इस्कॉन गाजियाबाद ने राजनगर एक्सटेंशन में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गाजियाबाद, संवाददाता। इस्कॉन गाजियाबाद ने रविवार को राजनगर एक्सटेंशन में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत और प्रसाद वितरित किया गया।विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव के उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन यात्रा क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी से प्रारंभ होकर शिव मंदिर होते हुए फॉर्च्यून सोसाइटी पर संपन्न हुई। दामोदर लीला प्रभु के मार्गदर्शन में यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में शामिल भक्तों ने भक्ति, सेवा एवं संकीर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। यात्रा मे...