देवघर, अगस्त 24 -- मधुपुर। रेल मदद अभियान के तहत ट्रेन यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़े बालक को सकुशल बरामद कर आरपीएफ ने मिलाया। घटना के बावत बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी के यात्रियों ने एक 15 वर्षीय बालक को अकेले यात्रा करने की सूचना कंट्रोल रुम को दिया। सहयात्रियों ने बताया की बालक के परिजन कुमारडुबी स्टेशन पर छूट गया है। सूचना मिलते ही मधुपुर ऑन ड्यूटी आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन मधुपुर पंहुचते ही जांच कर बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में जानकारी मिली की वह मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नारायणपुर निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी का पुत्र है, जो कुमारडुबी स्टेशन पर परिजन से बिछड़ गया था। इस दौरान बालक को अकेले यात्रा करते देख सहयात्रियों ने पूछताछ कर कंट्रोल को सूचना दिया था। बताए गए मोबाइ...