मथुरा, जून 27 -- परिवार के साथ कालका देवी के दर्शन करने जा रहा यात्री शनिवार की सुबह 7:40 बजे गाड़ी संख्या (12723) हैदराबाद दख्कन नई दिल्ली एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूतेश्वर और वृंदावन रोड स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1403 के निकट हैदराबाद दख्कन नई दिल्ली एक्सप्रेस से 40 वर्षीय यात्री गिर गया। यात्री को ट्रेन से गिरते देख उसके परिजनों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही गाड़ी संख्या (22414) सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। परिजनों ने घायल को सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रखा और इलाज के लिए जंक्शन लेकर आ गए। तब तक सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल को इसकी स...