रिषिकेष, जुलाई 5 -- नीलकंठ धाम में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिवभक्तों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को लक्ष्मणझूला थाने में एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने अधिकारियों की बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...