सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ईश्वर प्रसाद लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यातायात सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परीक्षा के उपरांत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी को सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार द्विवेदी, मृत्युंजय नारायण, विमलेश कुमार पाठक, गीता देवी मौर्य, विनय प्रजापति, बृजेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...