गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के 68 यातायात सिग्नल पर लगे तालों की चाबियां चोरी हो गई। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-40 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ओनिस इलेक्ट्रोनिसस कंपनी के कर्मचार राहुल अटरिया ने बताया कि वे सेक्टर-40 की मुख्य सड़क स्थित यातायात सिग्नल पर काम कर रह थे। इस दौरान अज्ञात चोर से चाबियां चोरी कर ली। ये चाबियां 68 यातायात सिग्नल पर लगे तालों की थी। इन सिग्नल पर बैटरी, इनवर्टर सिस्टम लगे हैं। बैटरी और इनवर्टर चोरी के इरादे से अज्ञात ने यह चाबियां चोरी की हैं। चोरी होने के बाद यातायात सिग्नल बंद हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...