रुद्रपुर, जून 9 -- मयंक त्यागी, किच्छा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस टीम सड़क पर उतरी और डिवाइडरों के अनावश्यक कट पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत 19 और पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत 29 लोगों के चालान किए। सोमवार शाम कोतवाल रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के बीच बने डिवाइडरों के अनावश्यक कटों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया, ताकि यू-टर्न लेने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम पर नियंत्रण पाया जा सके। यह भी पढ़ें- यातायात व्यवस्था सुधारने को सड़क पर उतरी पुलिस पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेले, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों समेत कु...