बिजनौर, जून 17 -- ​बिजनौर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस द्वारा बनाया गया नया रूट प्लान अब विवादों और जन-आक्रोश के घेरे में आता दिख रहा है। नए प्लान के अनुसार, पुलिस ने 'जजी चौराहे' से लेकर 'शक्ति चौराहे' तक ई-रिक्शा के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। ई-रिक्शा पर प्रतिबंध से बिजनौर का 'मेडिकल हब' प्रभावित होने के आसार हैं। नए प्लान पर अमल से पूर्व चर्चा के लिए रिक्शा यूनियन ने हालांकि पांच दिन का समय मांगा है, जिसमें से तीन दिन गुजर चुके हैं। प्रशासन का तर्क है कि शहर में बिना किसी निर्धारित रूट के चल रहे लगभग 4000 ई-रिक्शा के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है, जिसे नियंत्रित करने के लिए शहर को चार सर्कुलर मार्गों में बांटा गया है। ​प्रशासनिक दृष्टिकोण से भले ही यह कदम यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की एक ...