सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर में यातायात व्यवस्था का उलंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जाएगी। इस तरह के दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु, सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एसपी पूरन कुमार झा ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। व्यापक निरीक्षण के बाद कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आवश्यक बदलाव किए गए हैं। महत्वपूर्ण स्थलों पर पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी और सभी कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा व हैंड हेल्ड डिवाइस से लैस रहेंगे। शमन की प्रक्रिया पूर्णतः पेपरलेस, पारदर्शी व कैमरे की निगरानी में की जाएगी। इतना ही नहीं यातायात दबाव की स्थ...