वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों तथा यातायात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा पूर्व में लागू की गई यातायात व्यवस्थाओं के बारे में व्यापारियों से फीडबैक लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने मैदागिन से गोदौलिया तक बनाए गए नो-व्हीकल जोन की सराहना करते हुए इसे आमजन एवं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया। जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रथयात्रा, मालवीय चौराहा, साजन तिराहा, मलदहिया, गोदौलिया, मैदागिन, कोतवाली सहित अन्य 15 प्रमुख चौराहों में 5-5 सक्रिय ना...